विकास पुरूषो का परिवार II स्वः चौः पूसा राम गुर्जर (सिराधना)

(विकास पुरूषो का परिवार )
स्वः चौः पूसा राम गुर्जर
(सिराधना)
(पूर्व विधायक व उपमुख्यमंत्री हरियाणा सरकार)



जन्म- 14 फरवरी 1935
स्वर्गवास - 3 अगस्त 1997

पिता- चौः लाडू राम सिराधना
जन्मस्थान- छापड़ा बीबीपुर(महेन्द्रगढ़)
गौत्र- सिराधना
चौधरी साहब का जन्म चौः लाडू राम सिराधना के घर गाँव- छापडा़-बीबीपुर, नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में हुआ|
धर्मपत्नी - श्रीमती ग्यार्सी देवी
चौधरी साहब के 1 पुत्र व 2 पुत्री हुऐ | चौधरी के पुत्र चौः मूला राम गुर्जर विधायक (हरियाणा सरकार) रह चुके हैं | चौधरी पूसा राम जी 3 बार विधायक बने |
1.1979 से 1982
2.1982 से 1987 तक
3.1991 से 1996 तक
नारनौल विधानसभा सीट से 3 बार विधायक रहे थे| हैफड चेयरमैन रहे |
इस सीट से चौधरी साहब के पुत्र चौः मूला राम जी भी नारनौल सीट से 2000 से 2005 तक विधायक रहे थे |
चौधरी पूसा राम जी ने 1991 में 29366 मत प्राप्त करके अपने प्रतिद्वंदी को करीब 18000 वोटो से हरा था |नांगल चौधरी का विकास चौधरी साहब के समय में बहुत हुआ था |बहुत से गरीबो की मदद की तथा बेरोजगारो को रोजगार दिलाया | विकास कार्यो के लिए आज भी चौधरी साहब के परिवार को याद किया जाता है| पूसा राम जी बहुत ही भले व्यक्ति थे | सामाजिक कार्यो में चौधरी साहब की बहुत रूचि थी| ये परिवार सभी के सुःख दुःख मे साथ खड़ा रहता है | एक ही परिवार ने 4 बार विधायक बनाए अपने कराए गए विकास कार्यो के कारण |
www.fb.com/gujjarkingdom


चौः मूला राम गुर्जर पूर्व विधायक हरियाणा सरकार
पिता- चौः पूसा राम गुर्जर पूर्व विधायक
इनका जन्म 15 जुलाई 1963 को चौः पूसा राम पूर्व विधायक के घर हुआ |
चौधरी साहब ने
B.A तक की पढ़ाई नांगल चौधरी से पूर्ण की | चौधरी मूला राम जी बहुत ही सुलझे हुआ व्यक्ति है | हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत आदि विषयों में बहुत रूचि है|

धर्मपत्नी - श्रीमती मंजू चौधरी
चौधरी साहब के 3 पुत्र 2 पुत्री हैं |
चौधरी पूसा राम गुर्जर जी 3 अगस्त 1997 को स्वर्ग सिधार गए| इसके बाद चौधरी पूसा राम की राजनैतिक विरासत को चौधरी साहब के पुत्र चौः मूला राम जी व पुत्रवधु श्रीमति मंजू चौधरी (जो कि नागर परिवार की बेटी हैं) आगे बढ़ा रहे हैं | मंजू चौधरी जी 2014 में विधायक का चुनाव लड चुकी है बहुत कम मात्र 981 वोट से पीछे रह गयी |
ये परिवार विकास पुरुष का परिवार कहलाता है |
पोस्ट कर्ता- जतन भड़ाना पाली-फरीदाबाद
शेयर जरूर करें सभी भाई

Post a Comment

0 Comments