स्वः चौधरी चूड़ सिंह छौक्कर पूर्व विधायक संयुक्त हरियाणा व पंजाब

स्वः  चौधरी चूड़ सिंह छौक्कर
पूर्व विधायक संयुक्त हरियाणा व पंजाब
1962 -1967 समालखा विधान सभा




स्वः  चौधरी चूड़ सिंह छौक्कर
पूर्व विधायक संयुक्त हरियाणा व पंजाब
1962 -1967 समालखा विधान सभा
पिता- स्वः चौः शोरण सिंह छौक्कर
माता - श्रीमती सुन्नो देवी
जन्म - मार्च 1928 में गाँव नारायणा पानीपत (हरियाणा)
चौधरी साहब ने 22 वर्ष की आयु में राजनीति में हिस्सा लिया |देश के स्वतन्त्रता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | 1951 में गांधी मैमोरियल शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष पद पर रहे | जिसमें जेबीटी का ट्रेनिंग सेंटर मंजूर करा लिया | जिसमें निर्धन बच्चों को निःशुल्क ट्रेनिंग दी गई | गाँव मे हाई स्कूल उन्हीं की देन हैं
1964 मे समालखा को अलग हल्का बनवाया | इस लिए इन्हें समालखा के जन्म दाता कहा जाता है |
ये गाँव के 2 बार सरपंच रहे |
1 बार ब्लाक समिति के चेयरमैन रहे |
सुगर मिल पानीपत के Director रहे |
श्री प्रताप सिंह कैरो मुख्यमंत्री पंजाब के इनके साथ घरेलू सम्बंध थे | वे उनकी बहुत बात मानते थे |वे उन्हें बेटे की तरह मानते थे | कई बार उनके घर आते जाते थे | उन का सम्बंध चौधरी साहब से राजनीति में आने से पहले से ही था | उनके कहने पर चौधरी साहब चुनाव लडे| कई बार प्रताप सिंह कैरो चुनाव प्रचार में आए | चौधरी साहब बहुत ही ईमानदार, विनम्र हदय, और मेहनती नेता थे | चौधरी देवी लाल भी इनके बहुत अच्छे मित्र थे| वे एक सामाजिक व्यक्ति थे| बहुत लोगो के बच्चों की शादियो के रिश्ते कराए |चौधरी साहब एक बहुत अच्छे नेता थे | मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो ने इनके कहने पर ही समालखा विधान सभा बनाई|
चौधरी साहब समालखा के पहले गुर्जर विधायक थे |वे एक सम्पन परिवार से सम्बन्ध रखते थे |फिर जनता की सेवा करते थे |
पत्नी - श्री मति -सुल्तानी देवी (गाँव नोहरा पानीपत)
इनके 5 पुत्र है
1.स्वः चौः जगदीश छौक्कर Ex. Army Man
2.स्वः चौःओम प्रकाश छौक्कर
3.स्वः चौः सतपाल छौक्कर
4.चौः महेन्द्र सिंह छौक्कर
5.चौः राजेन्द्र सिंह छौक्कर
(पूर्व सरपंच नारायणा)
, Ex. Director of corporation Bank
19 जुलाई 2007 को चौधरी साहब इस दुनिया से अलविदा कह गए | अाज भी लोग उनका नाम आदर से लेते हैं |
कल 19 तारीख को ही इनकी बरसी भी हैं गुर्जर समाज का इनको कोटि कोटि नमन जतन भड़ाना
सभी शेयर और लाइक करे जी

Post a Comment

0 Comments