स्वः चौः जगपाल सिंह इंजीनियर (गुर्जर) (पूर्व विधायक व मंत्री हरियाणा सरकार व पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा )

स्वः चौः जगपाल सिंह इंजीनियर (गुर्जर)
(पूर्व विधायक व मंत्री हरियाणा सरकार व पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा )




स्वः चौः जगपाल सिंह इंजीनियर (गुर्जर)
(पूर्व विधायक व मंत्री हरियाणा सरकार व पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा )
जन्म-19 सितम्बर 1929
स्वर्गवास -15 मार्च 2007
गौत्र - बनयाना
पिता- कप्तान चौः कृष्णा राम (P.C.S) सेवानिवृत्ति
माता- श्रीमती आशा देवी
(गाँव- खेड़ी गुजरान ,डेरा बस्सी )
💚चौधरी साहब का जन्म 19 सितम्बर 1929 को गाँव -भरॉन नारायणगढ, जिला अम्बाला (हरियाणा) में कप्तान चौः कृष्णा राम के घर हुआ | जो की तहसीलदार थे | कप्तान साहब ने B.SC लायलपुर एग्रिकलचर कॉलेज लाहौर से की तथा देश में तहसीलदार पद पर रहे | कई जगह पर जैसे -बल्लभगढ (फरीदाबाद),करनाल-1947 में आदि |
शैक्षणिक योग्यता व शिक्षण संस्थान -
B.sc (Eng.) M.E.P.H (Calcutta), P.H Eng. Training in U.S.A,
U.K, अॉस्ट्रेलिया ,लाहौर, लुधियाना,रूड़की ,कलकत्ता एकॉन (ओहियो),
संयुक्त पंजाब में जन स्वास्थ्य तकनीकी में M.E उपाधि प्राप्त करने वाले पहले प्रथम अधिकारी|
चौधरी साहब सबसे कम उम्र के 46 वर्ष की आयु में पहले हरियाणा के Chief Engineer बने|
चौधरी साहब ने मैट्रिक बल्लभगढ के सरकारी स्कूल से प्राप्त की जब कप्तान साहब बल्लभगढ तहसीलदार थे |
भाषा- अंग्रेजी,हिंदी,पंजाबी,उर्दू ,संस्कृत आदि का अच्छा ज्ञान था |
अफ्रीका को छोड़कर चौधरी साहब ने पूरे विश्व की यात्रा की|
विशेष-
🙏चौधरी साहब अखिल भारतीय गुर्जर समाज सुधार महासभा,नई दिल्ली के उप- प्रधान रहे🙏 |
गुर्जर कल्याण परिषद् (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़) के प्रधान रहे |
मानव धर्म समिति नई दिल्ली के प्रधान रहे |
सामाजिक कार्य- गरीब लड़कियों की शादियो में मदद तथा विधवा के पुर्नस्थापना में मदद, पिछड़ी जातियो के लिए मन्दिर कराए |
🌹पद पर कार्य- लोक निर्माण विभाग से(जन-स्वास्थ्य) हरियाणा के प्रमुख अभियन्ता के पद से सेवानिवृत्ति हुए Retired Engineer Chief P.W.D(P.H) Haryana
राजनीति- चौधरी साहब जून 1987 से अप्रैल 1991 तक विधायक रहे | 1990 नवम्बर से अप्रैल 1991 तक राज्य मंत्री रहे|🌹
7 वर्ष तक हरियाणा पर्यावरण नियन्त्रण बोर्ड के अध्यक्ष रहे|
6 माह तक हरियाणा भूमि सुधार एंव विकास निगम के अध्यक्ष रहे तथा 6 माह तक कर्ज माफी बोर्ड के अध्यक्ष रहे |
पंचायत समिति ब्लॉक रायपुरानी के चेयरमैन रहे |
🇮🇳1963 में जन स्वास्थ्य तकनीकी के रूप में अतिआधुनिक प्रशिक्षण के लिए विदेश जाने वाले संयुक्त पंजाब के पहले अधिकारी थे |
हरियाणा बनने के बाद पहले जन-स्वास्थ्य पहले तकनीकी अधिकारी जो 1971 में जो विदेश में प्रशिक्षण प्राप्त करने गए| उत्तर भारत के प्रदेशो में पहले तकनीकी विशेषज्ञ जिसने राज्य मंत्री पद पर कार्य किया|
चौधरी साहब का किसी राजनीति पार्टी से को लगाव नहीं था| वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नारायणगढ़ से 24456 मत प्राप्त करके अपने प्रतिद्वंदी को करीब 12000 मतो से हरा कर विजयी बने | चौधरी साहब बहुत ही साफ छवि के व्यक्ति थे |
(हरियाणा सरकार में रेवनू व चुनाव विभाग का कार्य भार सम्भाला )
पारिवारिक विवरण -
चौधरी साहब के दादा एक किसान थे |
पिता- कप्तान चौः कृष्णा राम (तहसीलदार)
माता- श्रीमति आशा देवी
भाई- चौः भूपेन्द्र पाल
(रिटायर कर्नल)
जो कि किशनगढ़ (जयपुर)के चौः के. जी. दावाई के घर विहाऐ थे | कर्नल साहब का पुत्र मेरठ के पूर्व सांसद चौः हरिश पाल हूण जी छोटे भाई चौः प्रेमपाल जी के घर विहाऐ है |
इनकी बेटी चौधरी होशियार सिंह भड़ाना के पुत्र चौः तेजवीर भड़ाना के घर विहाई है जो कि चौ परमवीर सिंह भड़ाना ( IPS ) के भाई हैं | तथा चौधरी साहब की एक बहन भी इन्ही के परिवार में चौः शिवराज सिंह भड़ाना के घर विहाई है जो मूल रूप से गाँव मोहताबाद (फरीदाबाद) के निवासी हैं |
पत्नी - चौधरी साहब की पहली शादी श्रीमती ज्योत्सना राजे | जो कि समथर रियासत के महाराज चौः रणजीत सिंह जूदेव पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश की बहन के साथ हुई |
जिनके स्वर्गवास के बाद चौधरी साहब की शादी श्रीमति मैनावन्ती जी के साथ हुई |
पुत्र व पुत्री - चौधरी के 2 पुत्र व 2 पुत्री है एक पुत्र का असमय दुर्घटना में निधन हो गया |
बड़ी बेटी- श्रीमति सीमा चौधरी (पूर्व मेयर पंचकूला) जो कि अमरदीप चौधरी की पत्नी हैं जिनके बड़े भाई प्रदीप चौधरी काल्का से विधायक हैं I सीमा चौधरी का पुत्र करुणदीप चौधरी पंचकूला से इनेलो पार्टी से विधायक पद का उम्मीदवार है 
छोटी बेटी - छोटी बेटी की शादी पारस ग्रुप् के मालिक चौः वेदराम नागर के बेटे चौः गजेन्द्र नागर के साथ हुई |
जो कि सांसद चौः सुरेन्द्र नागर के भाई हैं
( पुत्र ) - चौधरी शिवपाल गुर्जर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है | व एक समाजसेवी जो की 2014 मे दौसा लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं |
मेरठ के पूर्व सांसद चौः हरिश पाल हूण जी के घर विहाऐ है |
चौधरी साहब के बहनोई
चौधरी बाबू राम  जो कि चौ जैमल सिंह के पुत्र थे ...
(गाँव-रामपुर मनिहारन, सहारनपुर)
जिन्होंने गुर्जर कॉलेज रामपुर की भूमि दान की |
चौधरी के दूसरे बहनोई चौः बाबू राम जी
जिनका पुत्र चौः मनोज ( चौधरी) पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश |

तीसरे बहनोई चौ जागीर सिंह है जो हिंदुस्तान एरनोटिक्स लिमिटेड कानपुर से चीफ़ एंजिनीर की पोस्ट से रेटायअर हुए . इनके दोनो पुत्र मर्चेंट नेवी में  चीफ़ एंजिनीर के पद पर कार्यरत हैं
चौधरी साहब बहुत ही साफ छवि के व्यक्ति थे |
15 मार्च 2007 को चौधरी साहब का स्वर्गवास हो गया|
चौः शिव पाल गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा जी इस विरासत को आगे बढा रहे हैं |
पोस्ट कर्ता --जतन भड़ाना गाँव पाली (फरीदाबाद)
-- गौरव चौधरी गाँव  श्यामटू पंचकुला

Post a Comment

0 Comments