अशोक बैसोया गुर्जर जी को मेजर जनरल बनने पर हार्दिक बधाई




ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए, जिला बुलंदशहर वालों के लिए और समस्त गुर्जर समाज के लिए यह विशेष हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारे अशोक कुमार बैसोया जी भारतीय थल सेना में मेजर जनरल बन गए हैं। मेरे लिए विशेष गौरव की अनुभूति कराने वाला है सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि भारतीय थल सेना में मेजर जनरल की पोस्ट पर पहुंचने वाले अशोक कुमार बैसोया गुर्जर समाज के पहले व्यक्ति हैं। (भूल सुधार: कई साथियों ने अवगत कराया है और यह तथ्य सही है कि गुर्जर समाज में कई लोग पहले भी इस पोस्ट पर पहुंच चुके हैं।)

इनका मूल निवास स्थान जिला बुलंदशहर में सिकंदराबाद-बराल रोड पर पड़ने वाला गांव मंजूपुर है। ग्रेटर नोएडा के AWHO में इनका अपना मकान है। और इनके पिता कैप्टन आरआर सिंह यहीं ग्रेटर नोएडा के OMICRON 3 स्थित पुलमेरिया गार्डन में रहते हैं। इंडियन नेवी से लेफ्टिनेंट की पोस्ट से रिटायर हुए हैं।

अशोक बचपन से ही बहुत मेधावी, परिश्रमी, अनुशासित और शालीन रहे हैं। 1987 में कमीशन प्राप्त कर सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी योग्यता, परिश्रम और कर्मठता का ही परिणाम है कि लगातार पदोन्नति प्राप्त करते हुए मेजर जनरल के पद तक पहुंचे हैं।
अपने जिले बुलन्दशहर, ग्रेटर नोएडा और पूरे समाज की ओर से अशोक कुमार बैसोया को हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments